होटवार जेल में महिला कैदी से शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने उठाए गंभीर सवाल

Spread the love

रांची के होटवार जेल को लेकर झारखंड की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जेल प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।


बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि न्यायिक अभिरक्षा में बंद एक महिला कैदी के साथ जेल सुपरिटेंडेंट द्वारा लगातार शारीरिक शोषण किया गया, जिसके बाद महिला के गर्भवती होने की बात सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए महिला बंदी को इलाज और बीमारी के बहाने गुप्त स्थानों एवं अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, ताकि जैविक गर्भ और फॉरेंसिक साक्ष्यों को नष्ट किया जा सके।
मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि जेल आईजी इस पूरे मामले को रफा-दफा करने, फाइलें गायब करने और आरोपी अधिकारियों को संरक्षण देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही, मामले से जुड़े गवाह कर्मचारियों का तबादला कर उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी जेल सुपरिटेंडेंट और जेल आईजी को तत्काल पदमुक्त कर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो यह माना जाएगा कि सरकार भी इस पूरे मामले में संलिप्त है।

उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से इस मामले में संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।


फिलहाल इस मामले को लेकर सरकार या जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply