झारखंड के IPS सुरेंद्र कुमार झा को BSF में बड़ी जिम्मेदारी, बने DIG

Spread the love

झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।


सुरेंद्र कुमार झा लंबे समय से पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। झारखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
केंद्र सरकार द्वारा BSF जैसे महत्वपूर्ण अर्धसैनिक बल में उनकी नियुक्ति को झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है और डीआईजी स्तर का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।झारखंड के IPS सुरेंद्र कुमार झा को BSF में बड़ी जिम्मेदारी, बने DIG

Leave a Reply