सिमडेगा की पूर्व विधायक एवं मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Spread the love

सिमडेगा: सिमडेगा से भाजपा की दो बार विधायक एवं झारखंड सरकार में मंत्री रह चुकीं विमला प्रधान का शुक्रवार की शाम करीब 9 बजे इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सिमडेगा समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है।


विमला प्रधान वर्ष 2009 और 2014 में लगातार दो बार सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुई थीं। विधायक रहते हुए उन्होंने झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी।


बताया गया कि विमला प्रधान पिछले कई महीनों से लीवर संबंधी बीमारी से परेशान थीं। बेहतर इलाज के लिए वह पिछले दिनों हैदराबाद भी गई थीं। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह घर लौट आई थीं।


हालांकि, दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की शाम करीब 9 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


विमला प्रधान अपने पीछे पति और तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी उम्र लगभग 69 वर्ष थी।
विमला प्रधान के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सिमडेगा क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply