श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब में दसवें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकली ।

Spread the love

रांची : श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब परिसर में गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को मंदिर के दसवें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 501 महिलाओं ने भाग लिया।

महोत्सव के पहले दिन सुबह 5:30 बजे माता का पट खोला गया। इसके बाद सुबह 7:30 बजे विधिवत माता की आरती संपन्न हुई। सुबह 9:30 बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक होते हुए त्रिकोण हवन कुंड पहुंची, जहां कलश में जल भरकर कचहरी रोड एवं जयपाल सिंह स्टेडियम मार्ग से होते हुए पुनः श्री चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंची।

मंदिर पहुंचने पर कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का मंदिर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूजा-अर्चना का संपूर्ण विधि-विधान से संचालन पंडित सुभाष चंद्र मिश्रा जी द्वारा कराया गया। इसके पश्चात गौरी पूजन, वेदी पूजन, आरती एवं पुष्पांजलि की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया।


महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे माता का महा स्नान, दुर्गा अष्टमी पाठ, आरती एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया जाएगा। वहीं तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे से महाभंडारा तथा शाम 6:30 बजे से महाआरती का आयोजन किया जाएगा।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं की भी भारी भागीदारी देखने को मिली। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय द्वारा दी गई।

Leave a Reply