कांके रोड स्थित आवास में रांची जिला संगठन की समीक्षा बैठक, केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने की अध्यक्षता ।

Spread the love

रांची | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज रांची जिला अंतर्गत संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पार्टी के माननीय केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें रांची जिला के सभी स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय ने किया।

बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय, श्री सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव श्री अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, केंद्रीय सदस्य श्री पवन जेडीया, श्री अश्विनी शर्मा, श्री अंतु तिर्की, श्री समनूर मंसूरी, श्री हेमलाल मेहता सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा रांची जिला संयोजक प्रमुख श्री मुस्ताक आलम, श्रीमती नयनतारा उरांव, श्रीमती संध्या गुड़िया, श्रीमती सुषमा वरदेवा, श्रीमती अंकिता वर्मा, रांची जिला संयोजक मंडली एवं रांची महानगर संयोजक मंडली के सदस्यगण, रांची जिला अंतर्गत सभी प्रखंड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा रांची महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव भी बैठक में शामिल हुए।
माननीय केंद्रीय अध्यक्ष ने संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन एवं जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर बल दिया और सभी पदाधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply