
बिहार की राजनीति में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

मंगलवार को नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि, राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया है।
इसी बीच Bharatiya Janata Party विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से Samrat Chaudhary को नेता चुना गया, जिसके बाद उनके बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके नाम की घोषणा होते ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।
सीएम फेस घोषित होने के बाद सम्राट चौधरी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जहां एक ओर सियासी हलचल तेज हो गई थी, वहीं अब सम्राट चौधरी के नाम के ऐलान के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। आम जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच अब नई सरकार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जहां पहली बार बीजेपी का नेता राज्य की कमान संभालने जा रहा है।