केंद्रीय सरना समिति ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न B. R. Ambedkar की जयंती के शुभ अवसर पर केंद्रीय सरना समिति द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डोरंडा चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही कन्या उच्च विद्यालय, बोडेया में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से शोषित, पीड़ित, दलित और पिछड़े वर्गों को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समाज में फैली छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।


उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का दिया गया संदेश—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।


इस कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहारा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष एंजेल लकड़ा, मानसी करमाली, सोहन कच्छप, पंचम तिर्की, प्रमोद एक्का सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता, शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश फैलाना रहा।

Leave a Reply