मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्च बिशप हाउस में मनाया क्रिसमस, बालक यीशु का किया दर्शन ।

Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को आर्च बिशप हाउस, रांची में आयोजित क्रिसमस उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को साझा किया।

मुख्यमंत्री के आर्च बिशप हाउस पहुंचने पर आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।

क्रिसमस उत्सव के इस पावन अवसर पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज एवं अल्बर्ट कॉलेज से जुड़े फादरगण भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उल्लास और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश देता है, जो समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply