रांची के समाजसेवी बिजनेसमैन अमित अग्रवाल को 13वें इंडिया नेशनल अवॉर्ड 2025 से किया गया सम्मानित ।

Spread the love

रांची के प्रसिद्ध बिजनेसमैन और समाजसेवी ऑटो एक्सचेंज के मालिक अमित अग्रवाल जी को पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा आयोजित 13वा इण्डिया नेशनल अवॉर्ड 2025 का स्मृति चिन्ह समूह संपादक शाहिद खान द्वारा प्रदान किया गया, अमित अग्रवाल जी एक बड़े भाई और अभिभावक की तरह सालों से हमारे सहयोगी और शुभचिंतक रहे हैं, रांची शहर में ये अपने सकारात्मक और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते है । ज्ञात हो कि 13 दिसंबर 2025 को होटल रेडिसन ब्लू रांची में झारखंड और देश के अन्य राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पुरुष, महिला और संस्थानों को एक मंच पर इण्डिया नेशनल अवॉर्ड से अलंकृत किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार में माननीय मंत्री श्री हफ़ीज़ुल हसन अंसारी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू, पूर्व डी आई जी श्री सुबोध प्रसाद, ग्रामीण एस पी श्री प्रवीण पुष्कर, जे एस सी ए के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे थे, जिसमें सहयोगी प्रायोजक के रूप में मां तारा ग्रीन सिटी और उसके फाउंडर श्री अमित कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply