
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच (Bernard Lynch) ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के बीच झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा Australian Consulate-General, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर भी उपस्थित रहीं।

मुख्य बिंदु
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बर्नार्ड लिंच की शिष्टाचार मुलाकात
झारखंड-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा
शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में सहयोग की संभावनाएं
मिनरल्स और निवेश के क्षेत्र में साझेदारी पर मंथन
संस्कृति, खेल और पर्यटन में सहयोग पर भी चर्चा


