
राँची। नवरात्र महोत्सव के पांचवे दिन माँ स्कंद माता की पूजा-अर्चना के साथ विशेष आयोजन हुए। गरबा व डांडिया के रंगारंग कार्यक्रम में श्रद्धालु झूमते नजर आए।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इसमें प्रथम पुरस्कार पृषा ठक्कर (माँ काली रूप) तथा द्वितीय पुरस्कार दिशा सोलंकी (मास्टर सेफ) को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
आयोजन में सहयोग व संचालन में श्री आनंद भाई मानेक, दिलीप भाई वाढ़ेर, हरिश दोषी (राजू भाई), निलेश चौहान, हिमांशु मेहता, राजेश चौहान, ललित राठौर, जयंत परमार, मंगला बेन राठौड़, भावना चौहान, डॉ. दीपक चौहान, बीनू ठक्कर, हितेश सोलंकी, सागर वाढ़ेर, हितेश चोहान (गायक) एवं निधि टैंक (गायिका) की विशेष भूमिका रही।
