दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल, छात्रों के आंदोलन का 10वां दिन जारी

Spread the love

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितता और धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सोमवार को सत्याग्रह धरना का 10वां दिन और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का दूसरा दिन जारी रहा।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने घोषणा की कि 4 अगस्त को उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर वे राज्य के छात्रों के न्यायपूर्ण भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं।


देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि गुरुजी के आदर्श और संघर्ष छात्रों के लिए प्रेरणा हैं तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए छात्रों के अधिकारों की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि JPSC और JSSC से जुड़े मामलों में जल्द, पारदर्शी और ठोस निर्णय लिया जाए ताकि लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।
गौरतलब है कि 4 अगस्त को झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि है। इसी अवसर पर छात्र आंदोलन की ओर से भूख हड़ताल को उन्हें समर्पित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply