रातू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: 9 आरोपियों में 7 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

Spread the love

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने दोस्त के साथ एक सहेली से मिलने गई थी। आरोप है कि 12 जुलाई की रात ब्रजपुर ईंट भट्ठे के पास स्थित एक जर्जर मकान में नौ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।


पीड़िता ने 14 जुलाई को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी सहित दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना के अगले दिन आरोपियों ने मामला दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया और समझौते के लिए पैसों का लालच भी दिया। हालांकि, उसने किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply