सरकारी विद्यालय में बच्चों का सामूहिक जन्मदिन मनाने के साथ तिथि भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष भोजन कराया गया।

Spread the love

रा० कृत प्राथमिक विद्यालय, न्यू एस, धुर्वा, राँची में आज पी एम पोषण योजना अंतर्गत तिथि भोजन (विशेष भोजन) का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बाल वर्ग के सभी बच्चों का सामूहिक जन्मदिन समारोह उत्सव विद्यालय स्तर पर मनाया गया।
छात्र – छात्राओं को विशेष भोजन में सब्जी पुड़ी, छोला मटर, अचार, जलेबी एवं मौसमी फल परोसा गया।


बच्चों का सामूहिक जन्मदिन मनाते हुए उनके बीच केक एवं टाॅफी का वितरण विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। बच्चों ने उत्साह पूर्वक शिक्षकों के साथ अपना जन्मदिन मानते हुए रोजाना स्कूल आने का संकल्प भी लिया।
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूरे विद्यालय परिवार के साथ विद्यालय प्रभारी इंदु भूषण प्रसाद, शिक्षक शत्रुघ्न प्रसाद, लक्ष्मी लकड़ा, राजकुमारी केरकेट्टा सहित माता समिति के सदस्य संगीता देवी, सीमा देवी एवं अन्य काफी सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply