करम पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर  केंद्रीय सरना समिति ने की बैठक।

Spread the love

केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आर आई टी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने किया बैठक में करम पूजा महोत्सव 2025 को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने कहा कि करम पर्व सरना रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति मानने वाले आदिवासियों को सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इस वर्ष करम त्यौहार  निम्नलिखित तिथि को मनाया जाना है।

3 सितंबर 2025 भादो एकादशी शुक्ल पक्ष को उपवास एवं रात्रि 8:00 बजे से करम पूजा दिनांक 4 सितंबर 2025 में  द्वादशी परना एवं दिनांक 5.सितम्बर2025  तृतीया विसर्जन कार्यक्रम होगा साथ ही   करम त्यौहार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाने के लिए राज्य सरकार से निम्नलिखित मांग की गई है 1. प्रत्येक अखाड़े  की साफ सफाई कराई जाए 2. प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कराई जाए 3. पूजा के दिन प्रत्येक अखाड़े में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाए 4. प्रत्येक अखाड़े में बिजली पानी एवं शौचालय  की व्यवस्था की जाए  5. पूजा के दिन शहरों में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाए 6. पूजा के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए 7 . शराब बिक्री पूर्णता बंद की जाए मौके पर केंद्रीय सरन समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहार अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा महासचिव संजय तिर्की सोहन कच्छप पंचम तिर्की  साहय तिर्की  विनय उरांव एवं  ललित कच्छप एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply