झारखंड स्थापना दिवस 2025: दूसरे दिन होगा भव्य सांस्कृतिक समारोह, ड्रोन शो में दिखेगी राज्य की गौरव गाथा

Spread the love

झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष मोराबादी मैदान, रांची में 15 और 16 नवंबर को भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। स्थापना दिवस के दूसरे दिन, 16 नवंबर को राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि और परंपराओं को दर्शाने वाला एक भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसकी देखरेख सचिव श्री मनोज कुमार तथा संस्कृति निदेशक श्री आसिफ इकराम कर रहे हैं।

पहली बार झारखंड में ‘जतरा’ का आयोजन

स्थापना दिवस के दूसरे दिन सुबह एक विशेष “जतरा” का आयोजन होगा।
यह यात्रा डोरंडा से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुए जेल पार्क में समाप्त होगी।
इसमें लगभग 4000 कलाकार भाग लेंगे, जो झारखंड की विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करेंगे।

मोरहाबादी में भव्य ड्रोन शो

शाम को मोरहाबादी मैदान में शानदार ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।
इसमें भगवान बिरसा मुंडा की जीवनगाथा, झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएँ, और 25 वर्षों की प्रगति की कहानी रोशनी और रंगों के माध्यम से आकर्षक दृश्य रूप में प्रदर्शित की जाएगी।
इसके साथ एक विशेष एवी प्रस्तुति भी होगी।

‘रिदम ऑफ फोक’ थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रम का थीम “रिदम ऑफ फोक” है, जिसमें राज्य की पारंपरिक विधाओं और लोक कलाओं को शामिल किया जा रहा है।
मुख्य प्रस्तुतियाँ इस प्रकार होंगी:

संथाली नृत्य

खड़िया नृत्य

नागपुरी नृत्य

कत्थक

भरतनाट्यम

ओडिसी नृत्य


इसके साथ ही शास्त्रीय व आधुनिक नृत्य की फ्यूज़न प्रस्तुति और इंडियन आइडल फेम कलाकारों द्वारा विशेष सांगीतिक प्रस्तुति समारोह की शोभा बढ़ाएगी।

यह पूरा कार्यक्रम झारखंड की समृद्ध विरासत, परंपरा और आधुनिकता का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply