BJP की बड़ी बैठक से झारखंड की राजनीति गरमाई, सरकार को घेरने की तैयारी

Spread the love

रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी ने झारखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।


बैठक में रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth, पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल Raghubar Das, पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda, पूर्व सांसद Deepak Prakash, प्रदेश उपाध्यक्ष Bhanu Pratap Shahi, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और पूर्व विधायक अनंत ओझा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद झारखंड में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। भाजपा नेताओं की इस अहम बैठक को आने वाले दिनों की राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। तस्वीरों में एक ही टेबल पर राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता नजर आए, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा आने वाले समय में राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर सकती है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने और विपक्ष की भूमिका को और आक्रामक बनाने पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल भाजपा की इस बैठक के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में पार्टी के तेवर और अधिक आक्रामक नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply