एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने काँके डैम पर चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

रांची: स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा शनिवार को काँके डैम परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एनटीपीसी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, युवा संगठन वार्तावॉक्स तथा शारदा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसएलसी की अध्यक्षा श्रीमती पूनम जैन एवं एनएमएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री प्रभात राम उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने की अपील की।


इस अवसर पर सामुदायिक सौहार्द्र और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काँके डैम मैदान में ग्रामीणों के साथ एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। मैच में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कार्यक्रम सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।


एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की इस पहल ने स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण जागरूकता का मजबूत संदेश दिया।

Leave a Reply