झारखंड में रोजगार को बढ़ावा: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने CDPO और महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Spread the love

रांची, 21 अप्रैल 2026: झारखंड में रोजगार और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने आज Jharkhand Public Service Commission (JPSC) द्वारा अनुशंसित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) और महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त कर्मियों के जुड़ने से विभाग की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया जा सकेगा।
उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और “जोहार” कहकर उनका स्वागत किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की नियुक्ति झारखंड के लिए गर्व का विषय है। आज राज्य की बेटियां आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज और राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।


उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से अपील की कि वे “कुपोषण मुक्त झारखंड” के संकल्प को पूरा करने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुदूर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply