
रांची: झारखंड की राजधानी रांची अब देश में मानसिक रोगों के इलाज का एक अत्याधुनिक और भरोसेमंद केंद्र बनने जा रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रांची में निमहंस-2 (NIMHANS-2) की स्थापना की घोषणा की है।
इस घोषणा के साथ ही केंद्र सरकार के अधीन संचालित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP) को अपग्रेड कर देश के शीर्ष मानसिक स्वास्थ्य संस्थान निमहंस की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
NIMHANS-2 की स्थापना से झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के मानसिक रोगियों को उच्च स्तरीय इलाज, शोध और प्रशिक्षण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए अब बेंगलुरु या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे रांची राष्ट्रीय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य उपचार के केंद्र के रूप में उभरेगा।