
रांची के बूटी स्थित डुमरदगा की रहने वाली निकिता कुमारी ने CBSE 12वीं परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.2% अंक प्राप्त किए हैं। निकिता ने कुल 500 अंकों में 491 अंक हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
निकिता कुमारी Loyola Convent School, Dumardaga, Booty, Ranchi की छात्रा हैं और उन्होंने स्कूल टॉपर बनकर एक नई मिसाल पेश की है। उनकी इस बड़ी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

निकिता के पिता विकास कुमार मंडल ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रही है। नियमित पढ़ाई, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से निकिता ने यह मुकाम हासिल किया।

स्कूल प्रबंधन ने भी निकिता की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इलाके के लोग और रिश्तेदार लगातार बधाई दे रहे हैं।
निकिता की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि आज झारखंड के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।
