रांची में लघुभार वाहनों की एंट्री टाइमिंग पर RGTA का ज्ञापन, ट्रैफिक SP ने संयुक्त निर्णय की बात कही

Spread the love

रांची: रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) एवं झारखंड प्रगतिशील यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार, 6 जुलाई 2026 को रांची के ट्रैफिक एसपी से मुलाकात कर लघुभार वाहनों के परिचालन पर लागू प्रवेश निषेध की समयसीमा में संशोधन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान समयसीमा के कारण लघुभार वाहकों को परिचालन में कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी से समयसीमा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया।


इस पर ट्रैफिक एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस विषय पर निर्णय केवल उनके स्तर पर संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, वरीय अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ संयुक्त रूप से विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, RGTA अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सचिव रविंद्र दुबे, संगठन मंत्री दीपक सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष एस.बी. सिंह, मीडिया प्रभारी विकास मंडल तथा कार्यसमिति सदस्य कल्याण मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply