
रांची, 13 जून 2026: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सैंटेविता हॉस्पिटल, रांची ने हेल्थ पॉइंट ब्लड बैंक के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कुल 95 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
रक्तदान शिविर की शुरुआत सैंटेविता हॉस्पिटल के जूनियर डायरेक्टर आदित साहू ने स्वयं रक्तदान कर की। उनके इस प्रेरणादायक कदम के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करता है। एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक साबित हो सकता है।
इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सैंटेविता हॉस्पिटल वर्ष 2012 से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।
अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इससे न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने अस्पताल की इस सामाजिक पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
