बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर, झारखंड में बारिश की संभावना।

Spread the love

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 26 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्रणाली धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है और इसके प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होगी।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Leave a Reply