
रांची : मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा द्वारा 25.09.25 को स्वर्णभूमि बैंक्वेट हाल में आयोजित “रंगीलो रास – डांडिया नाइट” कार्यक्रम का रंगारंग उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच परिवार के सैकड़ों सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया की ताल पर झूम उठे। ढोल-नगाड़ों और आधुनिक संगीत की संगत में जब सदस्य व अतिथि झूमते कदमों से डांडिया की मंडली में शामिल हुए, तो पूरा माहौल रंग-बिरंगी रोशनी और तालियों की गूंज से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सीमित समय में भव्य आयोजन कर यह सिद्ध किया गया कि जब युवा मंच परिवार साथ होता है, तो कोई सपना अधूरा नहीं रहता।इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने सभी उपस्थित सदस्यों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के प्रवक्ता राघव जालान ने दी।