
रांची, 02 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के पर्यावरण विभाग द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” रखी गई है। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 250 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने अपने चित्रों, स्लोगनों और निबंधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और सतत जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों ने पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति उनकी समझ और संवेदनशीलता को दर्शाया।

कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार युवा पीढ़ी ही भविष्य के हरित एवं सतत विकास की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण को बचाने के सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
सीसीएल का यह आयोजन न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 05 जून 2026 को सीसीएल मुख्यालय में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के दौरान सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।