जेसीआई रांची ने किया ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का पोस्टर रिलीज, 1 अक्टूबर से होगा भव्य आयोजन

Spread the love

रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार, 23 सितंबर को स्थानीय जेसीआई कार्यालय में एक्सपो उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।


आयोजकों के अनुसार, एक्सपो उत्सव 2026 का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान, रांची में किया जाएगा। जारी किए गए पोस्टरों को रांची के विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों, स्कूलों और मंदिरों सहित प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा, ताकि आम लोगों को एक्सपो से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके।


इस बार एक्सपो में क्यूआर कोड के माध्यम से एंट्री टिकट की बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा एक्सपो के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के लिए भी क्यूआर कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।


जेसीआई रांची इस वर्ष एक्सपो उत्सव की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आयोजकों के मुताबिक, सात दिनों तक चलने वाले इस व्यापार मेले में देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल्स समेत कई क्षेत्रों से जुड़े स्टॉल शामिल होंगे।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि एक्सपो परिसर में हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जूनियर मास्टरशेफ, चित्रकला, ट्रेजर हंट, तंबोला, डॉग शो, वॉइस ऑफ एक्सपो, एक्सपो टैंक, डांस और योग प्रतियोगिता प्रमुख हैं।


इस वर्ष ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन हैं। वहीं टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी इसके Powered By पार्टनर हैं।


आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख ब्रांड्स भी अलग-अलग पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। इनमें होटल बी एन आर चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, NTPC, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम शामिल हैं।


पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में एक्सपो के संयोजक जेसी तपिश केडिया और जेसी राहुल राजगारिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, जेसीरैट चेयरपर्सन खुशबु सिंघानिया सहित संस्था के सदस्य सिद्धार्थ जैस्वाल, तरुण अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply