जोधपुर में 26-27 सितंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय बैठक, झारखंड में तैयारियां तेज

Spread the love

रांची: अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को लेकर देशभर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आगामी 26 और 27 सितंबर 2026 को राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होने वाली बैठक में देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी संगठन की ओर से दी गई है।


संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी. एन. तिवारी के अनुसार, बैठक में शामिल होने के लिए 24 प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों सहित देशभर से करीब 125 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक को लेकर विभिन्न प्रदेशों में बैठकें आयोजित कर प्रतिनिधियों की सूची तैयार की जा रही है।


इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कार्यालय में 14 सितंबर 2026 को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयन्त झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोधपुर में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक को लेकर चर्चा की गई और झारखंड से प्रतिनिधियों के शामिल होने की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ।


बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा, प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, अनूप गुप्ता, पवन सोनी, दुर्गा सिंह, अजीत सिंह, यशवंत बर्नवाल, सुनील जैन, सुधीर महतो, राजेश झा, संतोष मिश्रा, सूर्यकांत सिंह, सत्यम पाण्डेय, मनोज सोनी, राहुल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


संगठन की ओर से बताया गया कि जोधपुर बैठक में विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजस्थान प्रदेश और जोधपुर जनपद इकाई के प्रतिनिधियों के साथ अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत की भी तैयारी की जा रही है।


राष्ट्रीय प्रवक्ता के अनुसार, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है।


संगठन के अनुसार, जोधपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply