झारखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में JIIDCO की पहल

Spread the love

रांची, 16 सितंबर 2026: झारखंड में स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी JIIDCO की ओर से ‘Tally Startup Collective – Ranchi Chapter’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से 75 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के उभरते उद्यमियों को निवेशकों, मेंटर्स और उद्योग विशेषज्ञों से जोड़ना तथा उन्हें अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।


कार्यक्रम में JIIDCO के महाप्रबंधक संजय कुमार साहू और Startup Jharkhand के Chief Enabler शुभम राज ने स्टार्टअप और नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत सहयोग, उद्योग जगत से जुड़ाव और मजबूत स्टार्टअप नेटवर्क की जरूरत पर चर्चा की।


इस दौरान स्टार्टअप फाउंडर्स ने निवेश की तैयारी, बिजनेस विस्तार, प्रभावी पिच तैयार करने और निवेशकों के साथ बेहतर संबंध विकसित करने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।


5 स्टार्टअप्स को मिला 1:1 Investor Pitch का अवसर
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 1:1 Investor Pitch Session रहा। इसके तहत झारखंड के 5 चयनित स्टार्टअप फाउंडर्स को सीधे निवेशकों के सामने अपने बिजनेस मॉडल और भविष्य की विकास योजनाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिला।


फाउंडर्स ने निवेशकों के साथ सीधे संवाद किया और अपने बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव और फीडबैक प्राप्त किए।
कार्यक्रम में Tally Solutions Pvt. Ltd., SanchiConnect, Startup Jharkhand और JIIDCO की सहभागिता रही। निवेश और फंडिंग से जुड़े सत्रों में A Square Capital की Managing Director चाहत अग्रवाल, VC Grid के कुमार धीरज और Angel Investor एवं Mission Blue Foundation के पंकज सोनी ने स्टार्टअप फाउंडर्स के साथ अपने अनुभव साझा किए।


वहीं Tally Solutions Pvt. Ltd. के AGM – Product Excellence गौतम चक्रवर्ती ने स्टार्टअप्स के लिए तकनीक और व्यावसायिक समाधानों से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी। SanchiConnect के VP – Growth विजय बावरा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।


कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों, मेंटर्स और इकोसिस्टम से जुड़े हितधारकों के बीच नेटवर्किंग और संवाद भी हुआ। इससे संभावित निवेश और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा का मंच मिला।

JIIDCO के अनुसार, राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ उद्यमिता और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाने से झारखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply