
रांची: झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की एक बार फिर प्रशासनिक सेवा में वापसी हो गई है। कानूनी अड़चनों से राहत मिलने के बाद झारखंड सरकार ने उनका निलंबन वापस लेते हुए उन्हें सेवा में बहाल कर दिया है।
निलंबन बहाल होने के बाद विनय कुमार चौबे ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में अपनी आधिकारिक उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही उनके दोबारा प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने का रास्ता साफ हो गया है।
बता दें कि विनय कुमार चौबे लंबे समय से शराब घोटाला और हजारीबाग भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर कानूनी जांच का सामना कर रहे थे। इन मामलों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था।
अब सरकार की ओर से निलंबन वापस लिए जाने के बाद उनकी प्रशासनिक सेवा में वापसी हुई है। उनकी वापसी को झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।