भाजपा महिला मोर्चा समेत सैकड़ों लोगों ने थामा राजद का दामन, कैलाश यादव ने किया स्वागत

Spread the love

रांची, 15 सितंबर 2026: धुर्वा स्थित ब्रह्मचारी आश्रम मैदान में मंगलवार को राजद की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा एवं महानगर पुरुष टीम से जुड़े सैकड़ों लोगों ने राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उषा यादव, महासचिव पार्वती ठाकुर, सचिव इंदु कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, पूनम राय, अमरजीत कौर, माला देवी, आशा देवी कुशवाहा, नैना यादव, चंदा राय, लक्ष्मी देवी, राजमती देवी, बिंदु राय, नीतू चौधरी, नमिता देवी, बासमती देवी, शारदा देवी, शिवकुमारी देवी समेत कई लोग शामिल रहे।


इसके अलावा नीरज यादव, आलोक यादव, कौशल सिंह, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भी राजद की सदस्यता ली। सभी नए सदस्यों को राजद का झंडा और पट्टा देकर तथा सदस्यता रसीद काटकर पार्टी में शामिल कराया गया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ राजद नेता रामकुमार यादव, आबिद अली, मनोज पांडेय, प्रणय कुमार बबलू सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


राजद में शामिल हुई भाजपा नेत्री उषा यादव और पार्वती ठाकुर ने भाजपा पर महिलाओं को उचित सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग परेशान हैं और महिलाओं को धर्म के नाम पर ध्रुवीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और गरीब-पिछड़े वर्गों के हितों को देखते हुए उन्होंने राजद की विचारधारा में विश्वास जताया है।

नए सदस्यों ने दावा किया कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में भाजपा के लोग राजद में शामिल होंगे और पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे।


वहीं, राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा छोड़कर राजद में आए लोगों को सम्मान दिया जाएगा और संगठन में उन्हें जिम्मेदारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग राजद और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply