ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या को लेकर RGTA प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन सचिव से की मुलाकात ।

Spread the love

ट्रांसपोर्ट नगर एवं जालान रोड के ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आर जी टी ए (Ranchi Goods Transport Association) के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के परिवहन सचिव श्री राजीव रंजन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ विशेष रूप से जालान रोड के ट्रांसपोर्टर्स को हो रही परेशानियों को लेकर अपना पक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कुणाल आजमानी , मुकेश अग्रवाल और प्रवीण लोहिया ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन सचिव के समक्ष ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए इनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान परिवहन सचिव राजीव रंजन का रुख सकारात्मक रहा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया।


आर जी टी ए की ओर से आदरणीय मुकेश अग्रवाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि उन्होंने ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया है।

प्रतिनिधिमंडल में FJCCI के पूर्व पदाधिकारी आदित्य मल्होत्रा, आर जी टी ए से राजकिशोर सिंह ‘राजू’, रविंद्र दुबे, एस.बी. सिंह, सुनील सिंह चौहान, प्रभाकर सिंह सहित बस ऑनर एसोसिएशन से  अरुण बुधिया, किशोर मंत्री एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।


आर जी टी ए के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखता रहेगा।

Leave a Reply