HEC के पुनरुद्धार को लेकर CM हेमन्त सोरेन से केंद्रीय संसदीय उप-समिति ने की मुलाकात

Spread the love

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड, रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।


बैठक के दौरान HEC की वर्तमान स्थिति और इसके पुनरुद्धार को लेकर आगे की कार्ययोजना पर मुख्यमंत्री एवं समिति के सदस्यों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। HEC को फिर से मजबूती देने और उसके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।


इस दौरान सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद राज्यसभा तिरुची शिवा, सांसद सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:
HEC रांची के पुनरुद्धार पर चर्चा
केंद्रीय संसदीय उप-समिति ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात
HEC की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन
6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति का प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद

Leave a Reply