CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली में CISF जवान द्वारा अपने ही साथियों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत CISF के चार जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, CISF के जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे कठुआ के बसोहली स्थित एक पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो जवानों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की मौत हो गई।

घटना के बाद कठुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी CISF जवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, CISF के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, फायरिंग के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Leave a Reply