दुमका में दिल दहला देने वाली वारदात : एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से इलाके में सनसनी ।

Spread the love

दुमका, झारखंड : दुमका जिले के हँसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतकों में पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भय एवं आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही हँसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की तहकीकात कर रही है। प्रारंभिक जांच में परिवारिक विवाद या आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। दुमका एसपी ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा निर्मम कांड पहले कभी नहीं देखा गया। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply