
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) रांची जिला समिति की ओर से गुरुवार को पार्टी के दिवंगत नेता दुर्गा सोरेन की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला एवं महानगर के कई पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अंतु तिर्की, केंद्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, केंद्रीय सदस्य एवं जिला-महानगर संयोजक अश्विनी शर्मा, केंद्रीय सदस्य एवं जिला-महानगर संयोजक डॉ. हेमलाल कुमार मेहता सहित मंटु लाला, विलियम लकड़ा, मनिन्दर सिंह, गोपाल पाण्डेय, राहुल वर्मा, शान्ति, सुनिता, विजय महतो, जीतेन्द्र गुप्ता, साहिल यादव, पुष्पा बड़देवा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण किया। जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।