
रांची। JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े मामले में झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। CID थाना कांड संख्या 01/2025 में पुलिस ने तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार, पिता सीताराम प्रसाद, निवासी खास, पोस्ट नंदुडीह, थाना सतगावां, जिला कोडरमा; संजय कुमार, पिता मनोज साव, निवासी पिहरा, थाना गांवा, जिला गिरिडीह; और रामाकृष्णा कुमार सिंह, पिता अजय कुमार सिंह, निवासी कटरियाटाड़, थाना धनवार, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है।
CID के मुताबिक, तीनों अभ्यर्थियों ने JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में अनुचित लाभ प्राप्त किया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया गया और इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित CID थाना कांड संख्या 01/2025 की जांच के तहत की गई है। मामले में जांच आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।