राज अस्पताल में हुई युवक की मौत के परिवार वालों से मिलने पहुंचे राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम।

Spread the love

लातेहार: राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने रविवार को लातेहार जिले के किनामाड़ स्थित राजेश पांडेय के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


बताया गया कि दो दिन पूर्व इलाज के दौरान राजेश पांडेय के पुत्र का दुखद निधन हो गया था। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद बैद्यनाथ राम स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


इस दौरान झामुमो नेता प्रभात कुमार, दया पांडेय, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, दीपक कुमार, रंजीत कुमार और अरशद अंसारी सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply