
रांची। रातू रोड स्थित RR Sporting Club दुर्गा पूजा समिति की ओर से आगामी दुर्गा पूजा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब के विकास, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विक्की यादव को संरक्षक और राहुल यादव को अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं संरक्षक को समिति के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में RR Sporting Club नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

वहीं, इस बार दुर्गा पूजा के लिए RR Sporting Club की ओर से ‘टेंपल ऑफ टुगेदरनेस’ की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल में आधुनिक कलाकृति के साथ-साथ प्राकृतिक आस्था और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

बताया जा रहा है कि इस बार पंडाल निर्माण पर करोड़ों रुपये की लागत आने की बात कही जा रही है। बाहर से आए कलाकार दिन-रात पंडाल के निर्माण और उसकी खूबसूरती को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।
