देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक का वीडियो कॉल पर संवाद, आंदोलन को बताया शांतिपूर्ण रखने का दिया संदेश

Spread the love

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आंदोलन लगातार जारी है। बुधवार को सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन रहा।


इसी दौरान देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने का संदेश दिया।
बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। वहीं, देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक को रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया।


मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होती तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply