
रांची, 27 सितंबर 2026। रांची के Celebration Banquet Hall में Kanke Talks द्वारा आयोजित “संवाद” कार्यक्रम में शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान RKDF University, Ranchi के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित कुमार पांडेय को KankeTalks Samwad Samman 2026 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, युवाओं को सशक्त बनाने तथा शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंच पर डॉ. अमित कुमार पांडेय को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, पद्म श्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक बलबीर दत्त और पद्म श्री से सम्मानित नागपुरी लोक कलाकार एवं गायक मुकुंद नायक समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर देना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि RKDF University विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, कौशल विकास, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि युवाओं को ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व और कौशल विकास पर भी जोर दे रहा है।
Kanke Talks का “संवाद” कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक सरोकार, युवा सशक्तिकरण और झारखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में युवाओं के लिए बेहतर अवसरों के निर्माण और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।